Today: June 20, 2026, 11:23 am

एएमयू में इंजीनियरिंग के आठ छात्रों का नोएडा की कंपनी में मिली नौकरी 6 लाख रुपये मिलेगा सालाना वेतन, दो छात्राएं भी हैं शामिल 

 

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (जेडएचसीईटी) के आठ छात्रों का कैम्पस चयन नोएडा के इंगसोल एलएलपी में हुआ है। इसमें दो छात्राएं भी शामिल हैं। चयनित छात्र-छात्राओं को 6 लाख रुपये सालाना वेतन मिलेगा। प्राचार्य प्रो. मोहम्मद मुजम्मिल ने बताया कि 2026 बैच के बीई और बीटेक के छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन एप्टीट्यूड टेस्ट के बाद तकनीकी और एचआर इंटरव्यू का चरण उत्तीर्ण किया। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रभारी डॉ. मुईना अतहर ने बताया कि इसके लिए 71 छात्रों को शार्ट लिस्ट किया गया था। कंपनी ने छात्रों की गुणवत्ता और कॉलेज के शैक्षणिक स्तर की सराहना की है।

 

 

 

इनको मिली है नौकरी

सैयद फवाज अयाजी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मोहम्मद कैफ (कंप्यूटर इंजीनियरिंग), मोहम्मद अतहर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), दिवाकर शर्मा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), अयान नियाजी (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), सोना परवीन (मैकेनिकल इंजीनियरिंग), अदनान जफर (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और आलिया रहमान (पेट्रोलियम इंजीनियरिंग) शामिल हैं।

एएमयू वीमेन्स कॉलेज में ‘हिस्टोरिया’ का आयोजन, इतिहास के विविध आयामों पर मंथन

धार्मिक समन्वय और साम्प्रदायिक सौहार्द का काल है मध्यकालीन मुगल भारत

वीमेन्स कॉलेज में ‘हिस्टोरिया’ में बोले एएमयू के इतिहास विभाग के प्रो. सैयद अली नादिम रेजावी

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में इतिहासविद ने ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से किया स्पष्ट

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के वीमेन्स कॉलेज के इतिहास अध्ययन मंडल (डब्ल्यूसीएचएससी) द्वारा ‘हिस्टोरिया’ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में चार अकादमिक सत्र में“औपनिवेशिक शासन, कानून एवं संस्थागत शक्ति”, “अर्थव्यवस्था, पर्यावरण एवं कृषक प्रतिरोध”, “इतिहासलेखन, पहचान एवं सांस्कृतिक कथाएँ” तथा “लैंगिकता, समाज एवं जीवनानुभव” जैसे विषय शामिल थे। इन सत्रों में छात्राओं के विविध शोध-पत्र और दृष्टिकोण प्रस्तुत किए गए। सम्मेलन का उद्देश्य ऐतिहासिक अध्ययन के प्रति गहन रुचि विकसित करना तथा विभिन्न संस्थानों के छात्रों एवं शोधार्थियों में आलोचनात्मक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करना था।

मुख्य वक्तव्य देते हुए इतिहास विभाग, एएमयू के प्रो. सैयद अली नादिम रेजावी ने मध्यकालीन मुगल भारत को धार्मिक समन्वय और साम्प्रदायिक सौहार्द का काल बताया। उन्होंने ऐतिहासिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया कि विभिन्न समुदाय आपसी सम्मान और समझ के साथ सह-अस्तित्व में रहते थे। अपने व्याख्यान में प्रो. रेजावी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम विभाजन मध्यकालीन चेतना का हिस्सा नहीं था, बल्कि यह मुख्यतः औपनिवेशिक काल की निर्मिति है। इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. हसन इमाम ने छात्रों को ऐसे शैक्षणिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रो. शादाब बानो ने स्वागत भाषण जबकि अध्यक्ष नाज खान ने विवरण प्रस्तुत किया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता क्रमशः डॉ. सलीम जावेद, डॉ. फराह सैफ आबेदीन, डॉ. लकी खान और डॉ. शिवांगिनी टंडन ने की। समापन सत्र में प्रो. शादाब बानो ने मुख्य वक्तव्य दिया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. सलीम जावेद ने की। उपाध्यक्ष जैनब फायजा इस्लाम ने धन्यवाद व्यक्त किया। सम्मेलन का आयोजन शिक्षक-प्रभारी डॉ. जफर मिन्हाज के मार्गदर्शन में किया गया। इतिहास अध्ययन मंडल की छात्र पदाधिकारियों अध्यक्ष नाज खान, उपाध्यक्ष जैनब फायजा इस्लाम तथा सचिव तहूरा शकील ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इन छात्राओं ने प्रस्तुत किया शोध पत्र

सानिया, नजरा अदील, नगमा यूसुफ, गुंजन खरवार, स्वर्णिमा भारती, रेशमा खातून, शिजा शोएब, उजमा गुल, असावरी शर्मा, शाजिया अस्मत, समाहीर, अफलहा, इल्मा यूसुफ, मरियम खान, लीजा कमाल और फरवाह।

एएमयू के वीमेन्स कॉलेज में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन हिस्टोरिया में शोध पत्र प्रस्तुत करने वाली छात्राएं, सहभागिता प्रमाण पत्र के साथ। एएमयू

 

आगरा में सनसनीखेज वारदात: अकाउंटेंट ने HR की बेरहमी से हत्या, शव के टुकड़े कर बोरे में भरा

ताज़नग़री आग़रा 

दूसरे से बात करने से बौखलाए अकाउंटेंट ने 32 साल की HR की चाकू से ग़ला काट कर हत्या कर दी।

शुक्रवार शाम को चपरासी को छुट्टी करने के बाद ऑफिस में HR का चाकू से ही गला काटा था। इसके बाद सिर अलग कर दिया। पैरों को भी चाकू से अलग कर बोरे में भर कर झरना नाले में फेंकने जा रहा था। यमुना नदी के पुल पर बोरा गिर गया था। 
HR के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शिनाख्त की। 
संजय प्लेस कंपनी में कार्यरत HR ट्रांस यमुना इलाके की रहने वाली थी। अकाउंटेंट भी ट्रांस यमुना इलाके का ही रहने वाला है।

Categories